कितनी जानकारी? 338

आज का चिंतन # 338

कितनी जानकारी?…

हर तरह की, हर प्रकार की जानकारी इकट्ठा करना, सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता के लिए तो आवश्यक माना जा सकता है; किंतु दिन-प्रतिदिन के जीवन में कितनी जानकारी इकट्ठा करें? जीवन में जानकारी से ज्यादा
अनुभव या अनुभूति का होना,
आवश्यक और लाभदायक होता है।

अनुभव और अनुभूति..
जो कुछ भी हम करते हैं, उस से अनुभव अवश्य प्राप्त होता है, और यही हमारी असली संपत्ति होती है। अध्ययन करने से, किसी वातावरण में शामिल होने से, मेल मुलाकात इत्यादि से, हमें भिन्न-भिन्न प्रकार की अनुभूति होती हैं जो हमारी क्षमता, परिपक्वता और प्रभावोत्पादकता की वृद्धि में सहायक होती हैं।

सृजन…
जानकारी के अतिरेक से खुद को बचाते हुए, स्वयं को शांत और स्थिर रखते हुए, कुछ नया सोचें, लिखें, बनाएं अथवा प्रदर्शित करें; उसी से सृजन संभव होता है।

क्या करें…
न्यूनतम और आवश्यक जानकारी लेने का ही प्रयास करें, अनावश्यक और व्यर्थ की जानकारी के बोझ से स्वयं को बचाएं, सकारात्मक और उपयोगी कार्यों में स्वयं के समय और ऊर्जा को लगाएं, प्रतिक्षण सचेत रहते हुए सार्थक जीवन जीने की दिशा में अग्रसर हों, प्रयत्नशील हों, यही अभीष्ट होता है।

संजय अग्रवाल
संपर्क संवाद सृजन समाधान
9406717823
मंगलवार 3 फरवरी 2026

Leave a comment