आज का चिंतन # 335
मैसेज नहीं…. फोन करें…
कोई भी जरूरी बात, मैसेज, विषय या चर्चा हो तो केवल व्हाट्सएप मैसेज ना करके सबसे पहले फोन करना चाहिए ताकि दो तरफा संवाद हो जाए और कार्य अच्छे से, समय से, पूरी तरह से हो जाए। यदि किसी कारण से फोन पर बात न हो पाए तो व्हाट्सएप मैसेज अवश्य करना चाहिए और थोड़ी देर बाद दोबारा फोन करने का प्रयास भी अवश्य कर लेना चाहिए।
संभावना..
हर व्यक्ति हर समय व्हाट्सएप नहीं देखता, इसलिए हो सकता है कि वह जब आपका मैसेज देखे, तब तक मैसेज का औचित्य और उद्देश्य ही समाप्त हो गया हो और तब पछतावे के सिवा हाथ में कुछ नहीं रहता। इससे बचने के लिए फोन कर लेना पहली प्राथमिकता होना चाहिए।
फोन भी.. मैसेज भी..
कभी-कभी कोई जरूरी विषय, तथ्य, आंकड़े, सामग्री इत्यादि शेयर करना हो तो फोन करने के बाद मैसेज भी अवश्य करना चाहिए ताकि दोनों पक्षों को स्पष्टता बनी रहे और लिखित रिकॉर्ड भी रहे, जो बाद में दोबारा देखा जा सकता है और इसमें अनुमान की या समझने में अंतर की कोई भी गुंजाइश, न्यूनतम या नगण्य हो जाए।
क्या करें..
संवाद की पूर्णता और स्पष्टता के लिए आमने सामने बात कर लेना सर्वोत्तम होता है; और यदि यह संभव न हो तो, फोन पर पूरी बातचीत करना और तत्काल मैसेज के द्वारा पूरा विवरण भेजा जाना आवश्यक होता है, अभीष्ट होता है।
संजय अग्रवाल
संपर्क संवाद सृजन समाधान
9406717823
शुक्रवार 23 जनवरी 2026
नागपुर
।
Leave a comment