आज का चिंतन #314

आज का चिंतन #314

धन्यवाद… आपका…

यदि किसी ने हमारे लिए कुछ अच्छा कहा है, किया है या बताया है तो हमें उनका धन्यवाद अवश्य करना चाहिए। धन्यवाद प्रकट करना न केवल विनम्रता और शिष्टता होती है, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व का आयाम भी होता है।

कृतज्ञता..
धन्यवाद देना यदि व्यवहार का एक लक्षण है तो कृतज्ञता महसूस करना, हमारी आंतरिक शक्ति और क्षमता का प्रमाण है। कृतज्ञता महसूस करने से सकारात्मक शक्ति और वातावरण का उदय निश्चित ही होता है।

भविष्य में..
यदि हमने धन्यवाद दिया है, कृतज्ञता महसूस की है, तो भविष्य में उसके सुंदर परिणाम मिलते हैं, संभावनाएं उज्जवल होती हैं, जीवन बेहतर होता है।

क्या करें…
धन्यवाद देने का और कृतज्ञता महसूस करने का कोई भी अवसर कभी भी नहीं चूकें और ऐसा एक न एक अवसर प्रतिदिन हमारे जीवन में अवश्य ही आता है, उसके प्रति सचेत रहें। धन्यवाद प्रकट करना संबंधों को स्वस्थ और सबल बनाता है और यही अभीष्ट होता है।

संजय अग्रवाल
संपर्क संवाद सृजन समाधान
9406717823
शनिवार 11 अक्टूबर 2025
नागपुर

Leave a comment