आज का चिंतन 306

आज का चिंतन #306

जिम्मेदार कौन….

यदि हमें दूसरों से दिक्कत हो रही है, परेशानी हो रही है, तकलीफ हो रही है, दुख हो रहा है तो इसका जिम्मेदार कौन है? इसका जिम्मेदार केवल हमारी सोच है। दूसरे का हमारे प्रति व्यवहार, उसकी अपनी सोच, समझ , इच्छा, क्षमता और प्राथमिकता के अनुसार होता है और उस पर हमारा कतई कोई नियंत्रण नहीं होता है।

बदलाव…
हमारे चाहने से या कहने से, दूसरे के विचार और व्यवहार में बदलाव हो ही जाए, यह हमेशा संभव नहीं होता है। तो उचित यही है कि हम अपनी प्रतिक्रिया के प्रति सजग हो जाएं, क्योंकि मात्र इतना ही हमारे पूर्ण नियंत्रण में होता है।

संसार…
बाहरी संसार अर्थात लोग, वातावरण, प्रकृति और परिस्थितियों से उचित रूप से सामंजस्य करके ही हम सुखी रह सकते हैं।

क्या करें…
अनावश्यक दोषारोपण और विरोध से बचना और अपनी बुद्धि, विवेक का उपयोग करते हुए यथोचित निर्णय लेना, कार्य करना, यही व्यक्तिगत शांति, प्रगति और संतोष के उपाय हैं।

संजय अग्रवाल
संपर्क संवाद सृजन समाधान
9406717823
बुधवार 30 जुलाई 2025
नागपुर

Leave a comment