आज का चिंतन 290

आज का चिंतन #290

हर दिन प्रयत्न…

दूसरे हमारे साथ क्या करते हैं यह हमारे नियंत्रण में नहीं होता, लेकिन हम स्वयं के साथ क्या करते हैं, यह पूरी तरह हमारे नियंत्रण में होता है। स्वयं के विचार, कार्य, प्रयास, यत्न, प्रयत्न इत्यादि

दिन की सार्थकता…
यदि हमने अपनी संतुष्टि के लिए, कुछ मन का किया, अपना कर्तव्य किया, अपने लक्ष्य की ओर न्यूनतम एक कदम आगे बढ़ाया, स्वधर्म का पालन किया, कुछ कल्याणकारी किया, कुछ सहयोग दिया लिया, तो ही दिन की सार्थकता है।

हर कोई अपना…
मान लो तो लोग अपने हैं वरना बेगाने हैं। हर किसी की सोच उसकी पृष्ठभूमि और परिस्थिति के अनुसार होती है, हर कोई अपना जीवन अपने हिसाब से जीता है, यह बात यदि समझ ली तो लोगों से अनावश्यक संघर्ष और विरोध समाप्त हो सकता है।

क्या करें…
जीवन के सहज प्रवाह का आनंद लें, अपना प्रयत्न कभी न छोड़ें, व्यर्थ की बातों, विचारों, स्थान, व्यक्तियों, संगति इत्यादि से सजगता पूर्वक स्वयं को बचा लें और अपने जीवन की दिशा में आगे बढ़ते रहें, यही अभीष्ट होता है।

संजय अग्रवाल
9406717823
संपर्क संवाद सृजन समाधान
शनिवार 14 जून 2025
Bhopal

Leave a comment