आज का चिंतन 281

आज का चिंतन #281

बता दीजिएगा…

प्रायः यह देखा गया है कि काम करने के बाद यदि संबंधित को उसकी जानकारी नहीं दी तो बहुधा वह कार्य संपन्न होने के बारे में जान ही नहीं पाता है और उसको इस विषय में सूचना प्राप्त होने की प्रतीक्षा बनी रहती है।

उत्तरदायित्व..
कार्य हो जाने के बाद उसके बारे में सभी संबंधित को बतलाने का उत्तरदायित्व अर्थात उत्तर देने का दायित्व निभाना भी आवश्यक होता है। ऐसा नहीं करने पर समय और ऊर्जा नष्ट होते हैं, अनावश्यक तनाव होता है और भरोसे पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाता है। कार्य सही प्रकार से, पूर्ण रूप से, किया जाना जितना आवश्यक होता है, उसके बारे में तत्काल बतला देना भी उतना ही अनिवार्य होता है।

संतुष्टि और धन्यवाद..
कार्य सही हुआ है या नहीं,
पूर्ण और समग्र रूप से हुआ है या नहीं,
कुछ और करने की आवश्यकता तो नहीं है,
इत्यादि तथ्यों की जानकारी कार्य हो जाने की सूचना देने के बाद ही मिल सकती है। कार्य यदि संतोषजनक रूप से हो गया है तो उसका धन्यवाद भी किया जाता है।

क्या करें…
कार्य हो जाने के पश्चात तत्काल इसकी सूचना
अनिवार्य रूप से सभी संबंधित को दे दी जाए
और उनका धन्यवाद ले लिया जाए
यही अभीष्ट होता है।

संजय अग्रवाल
9406717823
संपर्क संवाद सृजन समाधान
बुधवार 21 मई 2025
नागपुर

Leave a comment